महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल बाल बच गए हैं। रायगढ़ में वो हेलीकॉप्टर में बैठने ही वाले थे कि हेलीकॉप्टर उड़ने लगा और वो एक तरफ को झुक गया। जिसके बाद देवेंद्र फडनवीस को तुरंत वहां से हटाया गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि सीएम ऑफिस ने ऐसे किसी भी हादसे की पुष्टि नहीं की है। सीएम ऑफिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि हेलीकॉप्टर हादसे जैसी कोई बात नहीं है।
जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडनवीस महाराष्ट्र के रायगढ़ में थे। उस समय हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। वो हेलीकॉप्टर में बैठने ही जा रहे थे, तभी हेलीकॉप्टर ने उड़ान भर ली। और वो उड़ान भरते ही एक तरफ झुक गया। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने ऐसी खबरों का खंडन किया है, जिसमें एक्सीडेंट की खबरें आ रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक सीएम के हेलीकॉप्टर के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है।
Maharashtra:Chief Minister Office clarifies "there was no accident kind of situation with CM D. Fadnavis' helicopter in Alibaug today."— ANI (@ANI_news) July 7, 2017
जिस समय ये हादसा हुआ, मौके पर काफी लोग मौजूद थे। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।