महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI
सुशांत की मौत मामले में अमृता के अलावा उनके पति और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला। फडणवीस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच की निगरानी के लिए मुंबई आए बिहार के एक आईपीएस अधिकारी को बीएमसी के अधिकारियों द्वारा पृथक-वास केंद्र में भेजने को लेकर सोमवार को अपनी असहमति व्यक्त की। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कृत्य से जांच (की पारदर्शिता) के बारे में लोगों में अविश्वास’ पैदा होगा।
मुंबई पहुंचने के बाद पटना सिटी के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के हाथ पर रविवार रात को बृह्नमुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 15 अगस्त तक के लिए पृथक-वास की मुहर लगा दी।
इसके बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर रहस्य को सुलझाने के बजाय ऐसे आचरण से जांच के बारे में बड़ा जनाक्रोश फैलेगा और लोगों के बीच अविश्वास पैदा होगा।’ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा ड्यूटी पर आए अधिकारियों की आवाजाही इस चुनौती भरे दौर में उन्हें पृथक-वास में डालकर रोकी नहीं जा सकती है।
उन्होंने सवाल किया, ‘केरल की मेडिकल टीम मुंबई आई। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम विकास दुबे मामले की जांच करने आई। बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में पहले से चार दिनों से काम कर रही है लेकिन उनमें से किसी को पृथक-वास में नहीं भेजा गया, तब बस एसपी रैंक के अधिकारी के साथ भिन्न बर्ताव क्यों किया गया?’