फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lal Krishna Advani: 'नियति ने तय किया राम मंदिर का निर्माण,' भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी ने पीएम को दी बधाई

Fri, 12 Jan 2024 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lal Krishna Advani: राम मंदिर आंदोलन में सबसे आगे रहे भाजपा के दिग्गज नेता  लाल कृष्ण आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद करते हुए कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के भव्य अभिषेक कार्यक्रम से पहले उनकी गैरमौजूदगी महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नियति ने तय किया था कि भव्य मंदिर बनाया जाएगा और उसने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना। ये विचार उन्होंने अगले सप्ताह 'राष्ट्र धर्म' पत्रिका के विशेष संस्करण में 16 जनवरी को प्रकाशित होने वाले एक लेख में व्यक्त किए।

विज्ञापन

लेख में राम मंदिर के लिए रथ यात्रा का किया जिक्र
अपने लेख 'राम मंदिर निर्माण, एक दिव्य स्वप्न की पूर्ति' में आडवाणी ने राम मंदिर निर्माण के लिए 33 साल पहले निकाली गई 'रथ यात्रा' का जिक्र किया और कहा कि उनका मानना है कि अयोध्या आंदोलन सबसे निर्णायक और परिवर्तनकारी घटना थी। उनकी राजनीतिक यात्रा, जिसने उन्हें भारत को फिर से खोजने और इस प्रक्रिया में, खुद को फिर से समझने की अनुमति दी।

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को याद किया
राम मंदिर आंदोलन में सबसे आगे रहे भाजपा के दिग्गज नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद करते हुए कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले उनकी गैरमौजूदगी महसूस कर रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचेंगे आडवाणी: वीएचपी
एक सूत्र के मुताबिक, लेख में आडवाणी ने कहा, "आज रथ यात्रा को 33 साल पूरे हो गए। 25 सितंबर 1990 की सुबह जब हमने रथ यात्रा शुरू की थी, तब हमें नहीं पता था कि भगवान राम के प्रति जिस आस्था के साथ हम यह यात्रा शुरू कर रहे हैं, वह देश में एक आंदोलन का रूप ले लेगी।" सूत्रों ने कहा कि आडवाणी ने जिक्र किया है कि वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी रथ यात्रा के दौरान उनके साथ थे। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अनुसार, 96 वर्षीय आडवाणी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम मोदी को दी बधाई
एक सूत्र ने पत्रिका के लिए आडवाणी के लेख का जिक्र करते हुए कहा, उन्होंने इस क्षण को साकार करने , भव्य राम लला मंदिर बनाने और अपने संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। सूत्रों ने बताया कि आडवाणी के लेख के साथ पत्रिका के विशेष संस्करण की एक प्रति उन सभी लोगों के साथ साझा की जाएगी, जो अयोध्या में अभिषेक समारोह में शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें