फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के बावजूद इस साल पाकिस्तान में बढ़ेगा भारत का चाय निर्यात

Fri, 10 May 2019 06:07 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलवामा आतंकवादी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव और बालाकोट में बाद में हवाई हमले के बावजूद पाकिस्तान में भारत का चाय निर्यात 2019 में बढ़कर 20-25 मिलियन किलोग्राम होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष में 15.83 मिलियन किलोग्राम था।

विज्ञापन


चूंकि केन्या की चाय की फसल में गंभीर सूखे की वजह से गिरावट आई है, इसलिए मोम्बासा नीलामी में कीमतों में 15-20% की वृद्धि हुई। जेपी श्री टी एंड इंडस्ट्रीज के एमडी डीपी माहेश्वरी ने बताया, "इससे पाकिस्तान को भारत से अधिक चाय आयात करने के लिए प्रेरित किया गया है।"

पाकिस्तान को निर्यात की जाने वाली लगभग 80% चाय दक्षिणी भारत की है जबकि शेष असम की है। पिछले साल, केन्या ने 492.9 मिलियन किलोग्राम की रिकॉर्ड फसल का उत्पादन किया था, जिससे वैश्विक बाजारों में चाय की कीमतों में गिरावट आई और साथ ही भारतीय चाय को भी प्रभावित किया। लेकिन इस साल केन्या में फसल बहुत कम होगी। इसी के चलते अब पाकिस्तान में भारत का चाय निर्यात बढेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें