सांसद शशिकला और रामास्वामी की शादी सोमवार को दिल्ली के ललित होटल में हुई। शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे। सथ्य प्रिया के वकील का कहना है कि कोर्ट ने शादी पर रोक लगाई थी जिसकी प्रतियां भी उनके पास हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने दूसरी शादी की, यह कोर्ट की अवमानना होगी।
पहली पत्नी ने मांगी इच्छा मृत्यु
रामास्वामी की पहली पत्नी सथ्य प्रिया ने 19 मार्च को मदुरई के जिला कलेक्टर को लेटर लिख
इच्छा मृत्यु की मांग की थी। अपने लेटर में सथ्य प्रिया ने लिखा था कि वह शादी के बाद अपने पति के साथ बहुत खुश थी। उन दोनों के बीच फोन पर भी बात होती रहती थी। लेकिन बेटी के पैदा होने के बाद हालात खराब होते चले गए।
सथ्य प्रिया ने लेटर में आगे लिखा कि बेटी पैदा होने के बाद से ही रामास्वामी ने उससे बात करना बंद कर दिया। फिर उसने रामास्वामी को दोबारा फोन किया और अपनी बेटी के पैदा होने के बारे में बताया तो रामास्वामी ने कहा कि वह मुझे (सथ्य प्रिया) और बेटी दोनों को ही नहीं चाहते।