फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत की रोक के बाद राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा ने रचाई शादी

Tue, 27 Mar 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद शशिकला पुष्पा ने सोमवार सुबह डॉ बी रामास्वामी से शादी कर ली। इस शादी पर कोर्ट ने रोक लगाई थी। अब इस शादी पर हंगामा मचा हुआ है। सांसद और उनके पति पर कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज हो सकता है। 

विज्ञापन


इसलिए कोर्ट ने लगाई थी रोक

शुक्रवार को मदुरई के फैमिली कोर्ट ने इस शादी पर रोक लगाई थी क्योंकि रामास्वामी पहले से शादीशुदा हैं और उनका तलाक नहीं हुआ है। यह फैसला कोर्ट ने 34 वर्षीय महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर सुनाया था। जिसमें महिला ने कहा था कि वह रामास्वामी की पत्नी है और उनका अभी तक तलाक नहीं हुआ है।

कोर्ट द्वारा कहा गया है कि रामास्वामी और सथ्य प्रिया की शादी कानूनन वैध है।  फैमिली कोर्ट ने कहा कि महिला की शिकायत पर विचार करते हुए हमने पाया कि यह शादी वैध है और अगर रामास्वामी दूसरी शादी करना चाहते हैं तो उन्हें कानून का पालन करना होगा। जिसके तहत उन्हें अपनी पहली शादी का कानूनी तौर पर निस्तारण करना होगा इसके बाद ही वह दूसरी शादी कर सकते हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि अगर रामास्वामी किसी अन्य महिला से शादी करना चाहते हैं तो कोर्ट उस शादी पर रोक लगाती है। साथ ही कोर्ट ने रामास्वामी को निर्देश दिया कि वह दूसरी शादी करने से पहले अपनी पहली शादी को कानूनी तौर पर खत्म करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटर लिख मांगी इच्छा मृत्यु

सांसद शशिकला और रामास्वामी की शादी सोमवार को दिल्ली के ललित होटल में हुई। शादी में दोनों के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे। सथ्य प्रिया के वकील का कहना है कि कोर्ट ने शादी पर रोक लगाई थी जिसकी प्रतियां भी उनके पास हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने दूसरी शादी की, यह कोर्ट की अवमानना होगी। 

पहली पत्नी ने मांगी इच्छा मृत्यु

रामास्वामी की पहली पत्नी सथ्य प्रिया ने 19 मार्च को मदुरई के जिला कलेक्टर को लेटर लिख इच्छा मृत्यु की मांग की थी। अपने लेटर में सथ्य प्रिया ने लिखा था कि वह शादी के बाद अपने पति के साथ बहुत खुश थी। उन दोनों के बीच फोन पर भी बात होती रहती थी। लेकिन बेटी के पैदा होने के बाद हालात खराब होते चले गए।

सथ्य प्रिया ने लेटर में आगे लिखा कि बेटी पैदा होने के बाद से ही रामास्वामी ने उससे बात करना बंद कर दिया। फिर उसने रामास्वामी को दोबारा फोन किया और अपनी बेटी के पैदा होने के बारे में बताया तो रामास्वामी ने कहा कि वह मुझे (सथ्य प्रिया) और बेटी दोनों को ही नहीं चाहते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें