फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी गाय का दूध है सेहत के लिए फायदेमंदः रिसर्च

Sun, 23 Apr 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
cow
विज्ञापन
एक लेटेस्ट रिसर्च में ये बात सामने आई है कि देशी गाय का दूध जिसे कि A-2 मिल्क कहा जाता है वो हमारी सेहत के लिए ठीक है जबकि ज्यादातर गाय का दूध जो कि मार्केट में बिक रहा है वो क्रोस ब्रीड या विदेशी गायों का दूध होता है वो सेहत के लिए ठीक नहीं है।  
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अमूल जैसी बड़ी कंपनियां भी अब A-2 मिल्क के साथ मार्केट में उतर रही हैं। लेकिन अमूल के एमडी आरएस सोढी का कहना है कि, "जब आप इसे प्रिमियम प्राइस पर बेचना चाहते हैं तब मार्केट अपने आप छोटा हो जाता है। लेकिन धीरे-धीरे अब अवेयरनेस बढ़ रहा है।"

बावजूद इसके कि रिसर्च अभी अंतिम स्तर तक नहीं पहुंचा है लेकिन रिसर्च में जो बातें अभी तक सामने आई हैं इसके मुताबिक A-1 मिल्क की वजह से शरीर में जलन और दूसरे तरह की परेशानी हो सकती है।  इसके आलावे डायबिटीज और दूसरी हर्ट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।   
विज्ञापन


वहीं A-2 दूध जो कि देशी गायों का दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसे पचाना काफी आसान होता है।  

सिडनी की एक कंपनी जो कि A-2 मिल्क प्रोवाइडर कंपनी है इसके बिजनेस में भी इजाफा देखने को मिला है जिनमें न्यूजीलैंड, चीन और यूस जैसे देश में व्यापार बढ़ा है। इधर इंडिया में अमूल ने भी A-2 मिल्क में इंटरेस्ट दिखाया है।  

द नेशनल ब्यूरो ऑफ एनिमल जेनेटिक्स रिसोर्सेज करनाल में साइंटिस्ट डॉक्टर मोनिका सोढी के मुताबिक वे किसानों को A-2 मिल्क की तरफ शिफ्ट होने के लिए मोटीवेट करती रहती हैं, जिसमें कुछ सफलता भी मिली है।  

2012 में डॉक्टर सोढी द्वारा इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित पेपर में बताया गया था कि, "A-2 मिल्क पीने वाले या इसके बाय प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना वाले लोगों में टाइप-1 डायबिटीज और कार्डियो-वास्कयूलर बीमारियों की संभावना बहुत कम होती है।  ये मां के दूध के बराबर होता है और इसका पाचन भी आसान होता है।  वैसे तो A-1 मिल्क को लेकर कोई पूरी रिसर्च रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन जो हमने देखा है उसके हिसाब से A-1 मिल्क के पेट में पाचन क्रिया के दौरान जो बाय प्रोडक्ट बनते हैं उससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी आ सकती हैं। " 
विज्ञापन

अमूल ने अहमदाबाद में देशी गाय के दूध को लॉन्च किया

गौशाला - फोटो : self
हाल ही में अमूल ने अहमदाबाद में देशी गाय के दूध को लॉन्च किया और अब इसे सूरत और देश के बाकी हिस्सों में भी बढ़ाने की तैयारी में है।  

अमूल के एमडी आरएस सोढी का कहना है कि, "जब आप इसे प्रिमियम प्राइस पर बेचना चाहते हैं तब मार्केट अपने आप छोटा हो जाता है।  लेकिन धीरे-धीरे अब अवेयरनेस बढ़ रहा है।  

जबकि ज्यादातर डेयरी मालिक इस बात से इन्कार करते हैं कि A1 मिल्क लेने से कोई प्रॉब्लम होती है  लेकिन वो ये भी मानते हैं कि देशी गाएं इंडिया के क्लाइमेट के हिसाब से आसानी से रह सकता हैं जिससे कि स्वस्थ रहती हैं।  लेकिन क्रोस ब्रीड गायों के मुकाबले इनसे दूध कम निकलता है।  विदेशी गाएं जैसे हॉल्सटाइन फ्रिजियोन देशी गायों के मुकाबले बहुत ज्यादा दूध देते हैं।  

एक किसान के मुताबिक देश मे मुश्किल से 15000 से 18000 गाएं ही बच गई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें