फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित 11 अन्य विधायक कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

Tue, 29 Sep 2020 01:11 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
odisha assembly - फोटो : ani
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से महज एक दिन पहले उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह सहित कुल 12 विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री समीर दास, पद्मिनी दिआन और ज्योति प्राणिग्रही के दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इससे पहले भी उन्हें कोविड-19 हुआ था और उन्होंने अपनी पृथक-वास की अवधि पूरी कर ली थी। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सभी विधायकों की कोविड-19 जांच हुई जिसमें इन सभी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सरकार की मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक सहित दो अन्य विधायक भी संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें