फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'सरकार गिराने के BJP विधायक के दावे पर कानूनी विकल्प तलाश रहे', डिप्टी CM शिवकुमार

Mon, 30 Sep 2024 03:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की बैठक बुलाई है। हम अपनी कानूनी टीम के साथ चर्चा करेंगे। यह मामला पार्टी हाईकमान के संज्ञान में भी लाया है।
 
विज्ञापन
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक के इस दावे के मद्देनजर कानूनी विकल्प तलाशे जाएंगे कि उनकी पार्टी के एक महान नेता ने कांग्रेस सरकार को गिराने और मुख्यमंत्री बनने के लिए बड़ी राशि अलग रखी है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और विधायक इस तरह के किसी भी अभियान और खरीद-फरोख्त के खिलाफ है। उन्होंने कहा था कि सरकार अपने आप गिर जाएगी। उन्होंने उस महान नेता का नाम नहीं बताया, जिसने कथित तौर पर सरकार गिराने और मुख्यमंत्री बनने के लिए 1,000 करोड़ रुपये अलग रखे थे।

'कानूनी टीम के साथ चर्चा करेंगे'
शिवकुमार, जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, ने कहा, 'मैंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की बैठक बुलाई है। उन्होंने हमारी सरकार को गिराने के लिए 1,200 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं। हम अपनी कानूनी टीम के साथ चर्चा करेंगे। मैंने यह मामला पार्टी हाईकमान के संज्ञान में भी लाया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जो कुछ भी हो, मामले की जांच आयकर विभाग को करनी होगी। मैंने केपीसीसी में एक बैठक बुलाई है, ताकि पता चल सके कि इस मामले में कानून क्या कहता है।' उन्होंने कहा कि गृह मंत्री जी परमेश्वर के साथ उनकी बैठक विजयपुरा विधायक के बयान के बाद कानूनी विकल्पों पर विचार करने के लिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें