फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से 101 ट्रेनें लेट, 11 रद्द, नेशनल-इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर बड़ा असर

Sat, 10 Dec 2016 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोहरा
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शनिवार की सुबह कोहरे और धुंध से ढंकी हुई शुरू हुई। बढ़े कोहरे की वजह से यातायात बिल्कुल धीमा हो गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली से चलने वाली 8 अन्तरराष्ट्रीय फ्लाइट और 5 घरेलू फ्लाइट को डिले कर दिया गया। तीन फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट भी किए गए हैं।
विज्ञापन


As many as 101 trains delayed, 18 rescheduled and 11 cancelled due to #fog (Visuals from New Delhi Railway station) pic.twitter.com/FoOGNf7A3p— ANI (@ANI_news) December 10, 2016


कोहरे का असर रेल यातायात पर भी बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 101 ट्रेनें लेट हैं। वहीं यहां से चलने वाली 18 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि 11 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन


Dense fog shrouds Delhi, flights affected; as many as 101 trains delayed (Early morning visuals) pic.twitter.com/g8o3rrY5tg— ANI (@ANI_news) December 10, 2016



तापमान गिरने की वजह से ठंड पर भी असर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ठंड ने ठिठुरन का एहसास कराना शुरू कर दिया है।

Delayed International flights at Delhi's IGI Airport-Arrival : 5, Departure : 1; delayed domestic flights-Arrival : 3, Departure : 10. pic.twitter.com/6DwoPFFIOo— ANI (@ANI_news) December 10, 2016
विज्ञापन

विजिबिलिटी भी रही कम

लेट ट्रेन
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मंगलवार को कोहरे और धुंध का आलम कुछ ऐसा रहा कि कई जगह सूरज नहीं दिखा। कोहरे के कारण यूपी के बरेली, लखनऊ, वाराणसी और पंजाब के अमृतसर में दृश्यता 25 मीटर से भी नीचे पहुंच गई। मेरठ, सुल्तानपुर, फुर्सतगंज में दृश्यता 50 मीटर रही तो लुधियाना, पटियाला, आगरा व नई दिल्ली में दृश्यता 500 मीटर के आसपास रही। सूरज के कोहरे की चादर में छिपने की वजह से दिन का तापमान पिछले दिन के मुकाबले गिर गया।



मौसम वैज्ञानिक रविंद्र विषेन के मुताबिक 7-10 दिसंबर के बीच यूपी में कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान दृश्यता 50 मीटर से नीचे तक गिरेगी। यूपी के अलावा दिल्ली और हरियाणा के में भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में कोहरा 11 दिसंबर तक परेशान करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें