फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाइट लेट तो खाना और रिफंड पक्का: उड़ान रद्द होने पर सरकार की नई एडवाइजरी; विमानन कंपनियों को सख्त निर्देश

Tue, 30 Dec 2025 12:58 PM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घने कोहरे और कम दृश्यता का असर विमान सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सरकार की ओर विमानन कंपनियों को प्रभावित यात्रियों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। आइए जानते हैं सरकार ने यात्रियों और एयरलाइंस को क्या सुझाव दिए हैं...
 
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते कई उड़ानें रद्द - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंगलवार को सभी विमानन कंपनियों को निर्देश दिया कि वे यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करें। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि खराब मौसम के कारण उत्पन्न हुई इस परिस्थिति में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: कोहरे से थमी रफ्तार: ट्रेन पटरियों पर... NTES कह रहा पहुंच गई, लखनऊ आने वाले 25 विमान बेपटरी; देखें अपडेट

118 उड़ानें हुईं रद्द
मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला। कम दृश्यता के कारण कुल 118 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 16 विमानों का मार्ग बदलना पड़ा। इसके अलावा, लगभग 130 उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। एक अधिकारी के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में 60 आने वाली और 58 जाने वाली उड़ानें शामिल थीं। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि जो विमान कम दृश्यता (कैट-3 मानक) में उड़ान भरने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हैं, केवल उन्हीं के परिचालन में बाधा आ रही है।
विज्ञापन




मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को दिया निर्देश
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति अवश्य जांच लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। मंत्रालय ने विमानन कंपनियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे उड़ान में देरी होने पर यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराएं। उड़ान रद्द होने की स्थिति में या तो दूसरी उड़ान की व्यवस्था करें या पूरा पैसा वापस करें। साथ ही समय पर चेक-इन करने के बाद भी यात्रियों को विमान में चढ़ने से मना न किया जाए और उनकी शिकायतों का तुरंत समाधान हो।
विज्ञापन


यात्रियों की सहायता के लिए टीमें तैनात
इस बीच, एयर इंडिया ने यात्रियों की सहायता के लिए 'फॉगकेयर' (FogCare) नाम के पहल की जानकारी दी है। इसके तहत, अगर कोहरे के कारण किसी उड़ान के प्रभावित होने की संभावना है, तो यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं या बिना किसी कटौती के पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। कंपनी ने कहा कि उनके मैदानी कर्मचारी हवाई अड्डों के मुख्य स्थानों पर यात्रियों की मदद के लिए तैनात हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने भी प्रभावित हवाई अड्डों पर सहायता टीमें तैनात की हैं।

ये भी पढ़े: Prayagraj : रविवार की वंदे भारत पहुंच रही सोमवार को, कोहरे की वजह से अधिकांश ट्रेनें लेट

क्या है मौसम का हाल?
मौसम की बात करें तो मंगलवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए दिन में बहुत घने कोहरे का अनुमान लगाया है। वहीं, प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार के बावजूद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 388 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में रहने की संभावना है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें