फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में उत्तर-भारत, विजिबिलिटी घटी

Thu, 01 Dec 2016 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोहरा
विज्ञापन
मौसम में अचानक बदलाव के बाद लगातार दूसरे दिन दिल्ली-एनसीआर को धुंध की चादर ने ढंक लिया है। कोहरा बढ़ने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं, विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली समेत-एनसीआर के शहरों में यातायात काफी धीमा हो गया है।
विज्ञापन


Visuals from the Delhi airport, operations temporarily suspended due to dense fog pic.twitter.com/qxB2oVczhT— ANI (@ANI_news) December 1, 2016



खराब विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं साथ ही कुछ फ्लाइट के डिले होने की भी जानकारी मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में गिरावट के बाद हवा की गुणवत्ता में भी कमी आ रही है। आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन


Visuals from the Delhi airport, operations temporarily suspended due to dense fog pic.twitter.com/iqmSNszpKh— ANI (@ANI_news) December 1, 2016


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ कोहरा ही नहीं बल्कि प्रदूषण भी बढ़ेगा। विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश  समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न साइक्लोन नाडा से ठंडी हवा देश के उत्तरी इलाकों में पहुंच रही है। इससे नमी की गुना बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें