फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से 94 ट्रेनें लेट, 16 के बदले रूट, इंटरनेशनल-नेशनल फ्लाइट भी लेट

Thu, 08 Dec 2016 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोहरा
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार की सुबह कोहरे और धुंध से ढंकी हुई शुरू हुई। बढ़े कोहरे की वजह से यातायात बिल्कुल धीमा हो गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली से चलने वाली 6 अन्तरराष्ट्रीय फ्लाइट और 7  घरेलू फ्लाइट को डिले कर दिया गया। तीन फ्लाइट्स के रूट डायवर्ट भी किए गए हैं।
विज्ञापन

  #DelhiFog: Dense fog blankets the national capital resulting in low visibility (Visuals from Sarai Kale Khan) pic.twitter.com/xHLtLVXFyq — ANI (@ANI_news) December 8, 2016


कोहरे का असर रेल यातायात पर भी बढ़ा है। सूत्रों के मुताबिक कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 94 ट्रेनें लेट हैं। वहीं यहां से चलने वाली 16  ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन

  Delhi: 94 trains running late, one cancelled and over 15 rescheduled due to poor visibility (Morning visuals) pic.twitter.com/YHpPeETN6w — ANI (@ANI_news) December 8, 2016


तापमान गिरने की वजह से ठंड पर भी असर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में ठंड ने ठिठुरन का एहसास कराना शुरू कर दिया है।
  Delhi: 94 trains running late, one cancelled and over 15 rescheduled due to poor visibility. — ANI (@ANI_news) December 8, 2016
विज्ञापन

20-25 मीटर में कैद लोग

कोहरा
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कोहरे ने गुरुवार को लोगों को 25 से 50 मीटर के बीच कैद कर दिया। पंजाब के अमृतसर और पटियाला, दिल्ली में पालम और आया नगर, यूपी में बरेली, आगरा और बहराइच में दृश्यता 25 मीटर से नीचे रही।


वहीं मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी और झांसी में 50 मीटर तक दिखाई नहीं दिया। न्यूनतम तापमान पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, कोहरे से सबसे ज्यादा प्रभावित यूपी में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें