फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: अमेरिका के बाद अब रूस ने भी भारत में बदला राजदूत, जानें कौन संभालेगा दोनों देशों की दोस्ती को आगे बढ़ाने का जिम्मा

Tue, 18 Jan 2022 05:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

एलिपोव दिल्ली स्थित रूसी दूतावास में पहले उपप्रमुख की भूमिका भी निभा चुके हैं। उधर भारत में अब तक रूस की ओर से राजदूत रहे निकोलाय कुदाशेव अब सिंगापुर के राजदूत नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
भारत में रूस के नए राजदूत होंगे डेनिस एलिपोव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने एलान किया है कि वह भारत में अपने मौजूदा राजदूत निकोलाय कुदाशेव को बदलने जा रही है। इसी के साथ रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की तरफ से आदेश जारी हुआ है कि अब भारत में राजदूत की जिम्मेदारी डेनिस एलिपोव संभालेंगे। एलिपोव इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय में एशियाई विभाग के उपनिदेशक रह चुके हैं। उन्हें भारत से जुड़े मामलों का बड़ा जानकार माना जाता है। 
विज्ञापन


एलिपोव दिल्ली स्थित रूसी दूतावास में पहले उपप्रमुख की भूमिका भी निभा चुके हैं। उधर भारत में अब तक रूस की ओर से राजदूत रहे निकोलाय कुदाशेव अब सिंगापुर के राजदूत नियुक्त किए गए हैं। गौरतलब है कि रूस की तरफ से यह फैसला राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने के एक महीने बाद ही हुआ है। दोनों ही देश मौजूदा समय में रक्षा और विज्ञान समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में जुटे हैं। 

रूस की ओर से भारत में नए राजदूत की नियुक्ति का फैसला कूटनीतिक नजरिए से भी अहम है। दरअसल, बीते सालों में अमेरिका ने लगातार भारत से करीबी बढ़ाई है। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत से संबंधों को और मजबूती देना चाहते हैं। इसी सिलसिले में एक हफ्ते पहले अमेरिकी संसद ने भारत में अमेरिकी राजदूत के तौर पर एरिक एम गार्सेटी के नामांकन को मंजूरी दी है। गार्सेटी पहले लॉस एंजेलिस के मेयर रह चुके हैं और उन्हें विदेश मामलों का बड़ा जानकार माना जाता है। नाम पर मुहर लगने के बाद वे भारत में राजदूत का पद संभालेंगे। एरिक एम. गार्सेटी कई बार भारत गए हैं। उन्होंने कॉलेज में एक साल हिंदी और उर्दू भी पढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें