केरल में पिछले तीन हफ्ते में डेंगू से 21 लोगों की मौत हो गई है। सरकारी अधिकारी ने बताया कि केरल में डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त साधन मौजूद नहीं है। यहां तक की दवाइयों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी कमी हो गई है।
अस्पतालों में बेड की कमी बनी हुई है। केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम के डॉक्टर ने बताया कि मरीज अस्पतालों के कॉरीडोर में रहकर ईलाज कराने को मजबूर को रहे हैं। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
मई महीने से अभी तक अकेले केरल में डेंगू से 11000 से अधिक लोग डेंगू से प्रभावित हुए हैं। अस्पताल में नए बेड खरीदने की मांग बनी हुई है जबकि सभी मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसल कर दी गई हैं.