फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में डेंगू का दंश: अब तक 2400 लोग हुए संक्रमित, अस्पतालों में भर्ती होने वालों की दर 20 फीसदी हुई

Sun, 12 Sep 2021 05:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में इन दिनों डेंगू ने कहर मचा रखा है। इस कारण अस्पतालों में बेड भरे हुए हैं। मच्छरों के काटने से होने वाली इस बीमारी के सर्वाधिक रोग मंदसौर में मिले हैं। 
 
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : un hindi samachar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का हृदय प्रदेश इन दिनों कोरोना से कम डेंगू से ज्यादा जूझ रहा है। राज्य में अब तक 2400 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 95 का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डेंगू पीड़ितों की अस्पताल में भर्ती होने की दर 20 फीसदी के करीब है। डेंगू मच्छर जनित रोग है। 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए नियुक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवाल के अनुसार प्रदेश के अस्पतालों में डेंगू रोगियों की भर्ती दर 20 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस साल एक जनवरी से अब तक मप्र में अब तक 2,400 से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। मंदसौर जिले में सबसे ज्यादा 800 लोग मच्छर जनित इस बीमारी से संक्रमित हुए और इनमें से 150 को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें