फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में एसएफआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्यपाल पर लगाया विश्वविद्यालयों का भगवाकरण करने का आरोप

Tue, 08 Jul 2025 03:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल में हाल ही में राजभवन और राज्य सरकार के बीच सत्ता संघर्ष बढ़ गया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यभर के विवि में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विवि में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में मंगलवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालयों की ओर मार्च किया। उन्होंने कन्नूर विश्वविद्यालय के बाहर विवि के कुलाधिपति और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें: 'खरगे ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का किया इस्तेमाल', भाजपा की मांग- माफी मांगें

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्यपाल संघ परिवार के प्रभाव में उच्च शिक्षा संस्थानों का भगवाकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने विवि में घुस रहे कार्यकर्ताओं को पानी की बौछार करके रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता कुलपति कार्यालय तक पहुंचने में कामयाब रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

मलप्पुरम जिले के कालीकट विश्वविद्यालय में मार्च के दौरान पुलिस और छात्र प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। केरल विश्वविद्यालय में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने गेट तोड़ दिए और कार्यालय परिसर में घुस गए। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय भवन के अंदर खड़े होकर राज्यपाल और कुलपति मोहनन कुन्नुमल के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन




विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कालीकट और केरल विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के इस्तीफे की मांग की गई तथा उन पर संघ परिवार की विचारधारा से अत्यधिक निकटता रखने का आरोप लगाया गया। विरोध प्रदर्शन को बढ़ने से रोकने के लिए सभी स्थानों पर पुलिस हाई अलर्ट पर रही।

ये भी पढ़ें: MBBS में प्रवेश रद्द करने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- हाईकोर्ट जाए छात्र

राजभवन और राज्य सरकार के बीच बढ़ा तनाव
केरल में हाल ही में राजभवन और राज्य सरकार के बीच सत्ता संघर्ष बढ़ गया है। हाल ही में रजिस्ट्रार केएस अनिल कुमार को दो जुलाई को केरल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहनन कुनुम्मल ने निलंबित किया था, क्योंकि उन्होंने एक निजी आयोजन को रद्द करने का नोटिस जारी किया था, जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकार, सीनेट हॉल में एक ध्वज थामे भारत माता का चित्र लगाया गया था। इसे लेकर वामपंथी छात्र और शिक्षक संघ विरोध में उतर आए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें