सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले को आज एक साल पूरा हो चुका है । पिछले साल 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने 500 और 1000 के नोटों पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
पढ़ें: नोटबंदी के बाद मोटी रकम जमा कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे का जमकर विरोध किया था लेकिन सरकारी फैसले के सामने किसी की नहीं चली। बुधवार को नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।
कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां पूरे देश में नोटबंदी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। वहीं बीजेपी नोटबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए बुधवार को एंटी ब्लैक मनी डे(काला धन विरोधी दिवस) के रूप में मनाने की तैयारी में है।
पढ़ें: नोटबंदी के बाद ई-रिटर्न फाइल करने में 17 फीसदी की बढ़ोतरी
बीजेपी के कई मंत्री देश के कई राज्यों में जाकर नोटबंदी के फायदे गिनाएंगे।केन्द्र सरकार के कई मंत्री गुजरात जा रहे हैं। केन्द्रीय दूर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बनारस और गाजीपुर का रुख किया है तो नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली मंगलवार से ही मोर्चा संभाले बैठे हैं।