फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी जीरो बैलेंस में हैं 23 फीसदी जनधन खाते, जानें कितना जमा है जनधन खातों में?

Mon, 12 Dec 2016 04:34 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद जनधन खातों में कुल जमा राशि तेजी से बढ़ी है लेकिन अब भी लगभग 23 प्रतिशत ऐसे खाते हैं जिनमें एक रुपया भी जमा नहीं है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 7 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 25.8 करोड़ जनधन खातों में 288 करोड़ रुपये जमा हुए और इस प्रकार जनधन खातों में कुल जमा राशि 74,610 करोड़ रुपये हो गए। 
विज्ञापन


सरकार द्वारा 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद 30 दिनों के अंदर जनधन खातों में 29,000 करोड़ रुपये जमा हो गए थे लेकिन तब तक लगभग 22.9 प्रतिशत खाते खाली ही रहे। नोटबंदी के बाद शुरुआती हफ्ते के दौरान जनधन खातों में जमा राशि बढ़ी लेकिन इसके बाद हर हफ्ते जमा राशि में कमी आने लगी। इन खातों में 30 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान कुल 1,487 करोड़ रुपये जमा हुए जबकि इसके पूर्ववर्ती सप्ताह में यह जमा राशि 8,283 करोड़ रुपये थी।

आंकड़ों के अनुसार, नोटबंदी के बाद के पहले सप्ताह में ही 18,615.54 रुपये जमा हो गए थे जबकि इसके बाद वाले हफ्ते यानी 17 से 23 नवंबर के दौरान यह राशि घटकर आधी से भी कम यानी 8,582.57 करोड़ रुपये रह गई। ऐसे 25.8 करोड़ जनधन खातों में 7 दिसंबर तक कुल 74,609.50 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। जनधन खाते में अधिकतम राशि जमा करने की सीमा 50 हजार रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें