नोटबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त होता जा रहा है। कोर्ट ने जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए सरकार से नोटबंदी के बाद की व्यवस्था को लेकर सवाल किए हैं। साथ ही कोर्ट ने नोटबंदी के खिलाफ सभी याचिकाओं पर 2 दिसंबर को सुनावई करने को कहा है। इससे पहले उच्च अदालात ने सरकार से अपना पक्ष रखने को कहा था। कोर्ट ने केंद्र से पूछा था कि नोटबंदी को लेकर सरकार की क्या व्यवस्था है?
कोर्ट ने केंद्र को लताड़ लगाते हुए सरकार के खिलाफ देशभर के हाईकोर्ट में मौजूद याचिकाओं पर सुनवाई करने से भी मना कर दिया था। इसके अलवा अदालात ने सरकार से अपना पक्ष रखने को भी कहा था। इस पर अटार्नी जर्नल मुकुल रोहतगी ने सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया कि नोटंबदी को लेकर हालात पहले से बेहतर हो गए हैं। इस पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 2 दिसंबर का वक्त दिया है। जिस पर उच्च अदालात में नोटबंदी के खिलाफ सभी याचिकाओं पर सुनवाई होगी।