भारतीय रिजर्व बैंक लोगों को 500 और 1000 के पुराने नोट बैंकों में जमा करने का एक और मौका दे सकता है। इसके लिए एक रकम की सीमा तय की जा सकती है। 30 दिसंबर की तारीख पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने के लिए तय की गई थी। वहीं, 31 मार्च तक रिजर्व बैंक में पुराने नोट जमा कराने का प्रावधान रखा गया है।
बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रिजर्व बैंक को लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ लोग ऐसे है जिनके पास बहुत कम मात्रा में जाने-अंजाने पुराने नोट बच गए हैं, और वे उन्हें बैंक में जमा कराना चाहते है।
रिजर्व बैंक विचार कर रहा है कि जो लोग वास्तव में जरूरतमंद हैं, उन्हें एक निश्चित रकम जमा कराने के लिए एक मौका और दिया जाए।