फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में ब्राह्मण समाज के लिए बोर्ड बनाने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात

Sat, 31 Oct 2020 10:59 PM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महाराष्ट्र में ब्राह्मण समाज के लिए बोर्ड बनाने की मांग उठी है। इसको लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया है कि वे राज्य सरकार को महाराष्ट्र में ब्राह्मण समाज के लिए महामंडल बनाने के लिए निर्देश जारी करेंगे।

ब्राह्मण महाशिखर परिषद के प्रवक्ता विश्वजीत देशपांडे ने राज्यपाल को महाराष्ट्र में ब्राह्मणों की संख्या व ग्रामीण इलाकों में उनको हो रही परेशानी के बारे में जानकारी दी। उनके साथ संजीवनी पांडे ने ब्राह्मण समाज की महिलाओं की आर्थिक स्थिति व उनकी शिक्षा के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया।

विज्ञापन


इस दौरान समस्त ब्राह्मण समाज के समन्वयक काका साहब कुलकर्णी ने राज्यपाल से ब्राह्मण समुदाय के लिए आर्थिक विकास बोर्ड के बारे में चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने ब्राह्मण समाज की सुरक्षा के लिए राज्यपाल से कड़ा कानून बनाने का निवेदन भी किया। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों से चर्चा के बाद राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि वे बोर्ड गठित करने के बारे में सरकार को जल्द ही निर्देश जारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें