प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
सत्ता की मजबूरियों के वजह से जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने बेशक पीडीपी का हाथ थाम रखा है। मगर संघ की ओर से शक्ति बरतने की मांग उठनी शुरू हो गई है। जम्मू—कश्मीर में बिगडे हालातों के लिए सत्ताधारी पीडीपी को दोषी ठहराते हुए संघ के संगठन बजरंग दल ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफती पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
अमर उजाला से बातचीत करते हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक मनोज वर्मा ने कहा कि महबूबा ढुलमुल रवैया अपना रही हैं। यह बात किसी से छीपी नहीं है कि कश्मीर में पत्थरबाजी का जो खेल चल रहा है उसमें पीडीपी का हाथ है। वर्मा का कहना है कि सत्ता के लिए महबूबा राष्ट्रवादियों के साथ हैं ताकि उनी सरकार चलती रहे। तो दूसरी ओर उनका साथ आतंकियों से भी बताया जाता है।
यह बात किसी से छीपी नहीं है कि सेना के खिलाफ पत्थरबाजी पैसे देकर हो रही है। इसमें पीडीपी का भी साथ है। बजरंग दल संयोजक का कहना है कि बुरहान वाणी के मामले में भी पीडीपी ने समर्थन किया था।