फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: विवादित बयानों पर केरल के वित्त मंत्री पर कार्रवाई की मांग, राज्यपाल के पत्र पर सीएम ने दिया यह जवाब

Wed, 26 Oct 2022 03:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

राज्यपाल खान ने मुख्यमंत्री विजयन को पत्र लिखकर सूचित किया है कि वे वित्त मंत्री बालगोपाल के बयानों से खुश नहीं हैं। खान ने कहा कि वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या यूपी मूल के राज्यपाल केरल की शिक्षा प्रणाली को समझ सकते हैं? मैं उनसे आग्रह करूंगा कि ऐसी टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए मत कर दीजिएगा। 
विज्ञापन
आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, केरल - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सीएम पिनराई विजयन को पत्र लिखकर राज्य के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉटरी व शराब को राजस्व का मुख्य स्रोत बताने वाले वित्त मंत्री ने विवादित बयान देकर शपथ का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए। 

विज्ञापन


राज्यपाल खान ने मुख्यमंत्री विजयन को पत्र लिखकर सूचित किया है कि वे वित्त मंत्री बालगोपाल के बयानों से खुश नहीं हैं। खान ने कहा कि वे सवाल उठा रहे हैं कि क्या यूपी मूल के राज्यपाल केरल की शिक्षा प्रणाली को समझ सकते हैं? मैं उनसे आग्रह करूंगा कि ऐसी टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए मत कर दीजिएगा। 

राज्यपाल ने पत्र में कहा कि एक मंत्री जो जानबूझकर शपथ का उल्लंघन करता है और भारत की एकता और अखंडता को कमजोर करता है, उसे मेरा समर्थन नहीं हो सकता। उम्मीद है कि सीएम इस मामले में गंभीरता से और संवैधानिक रूप से उचित कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

 


विजयन ने ठुकराई मांग
सूत्रों की मानें तो ने मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बालगोपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने बालगोपाल पर अपना भरोसा दोहराते हुए कहा कि यह अब तक कम नहीं हुआ है। अपने जवाब में विजयन ने कहा कि संवैधानिक दृष्टिकोण से और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल की मांग पर अमल नहीं किया जा सकता। विजयन ने कहा कि  मामले में आगे कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें