फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग व उत्पादन दोनों बढ़े: महामारी के कारण ऑक्सीजन की किल्लत के बीच केंद्र ने दी सफाई

Sun, 18 Apr 2021 09:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
oxygen cylinder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश में कोरोना की प्रचंड दूसरी लहर के कारण मेडिकल ऑक्सीजन की मांग में कई गुना बढ़ोतरी होने से इसकी किल्लत हो गई है। इसकी मारामारी के बीच केंद्रीय उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्धन मंत्रालय ने रविवार को सफाई दी। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि देश की ऑक्सीजन इकाइयों में दैनिक उत्पादन 60 फीसदी तक पहुंच चुका है। इसे और बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसकी कमी की खबरें मिल रहीं हैं।  केंद्र सरकार ने कहा कि कोरोना के इलाज में मेडिकल ऑक्सीजन महत्वपूर्ण घटक है। इससे संक्रमित रोगियों के इलाज में बहुत मदद मिलती है। 



रिलायंस इंडस्ट्री भी कर रही आपूर्ति
रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत देश के कई निजी संयंत्रों ने भी आगे आकर संक्रमितों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व गुजरात समेत कुछ राज्यों को रियायंस की जामनगर इकाई से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें