फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की मोर्चाबंदी में 360 पार का दावा: आज लोकसभा में पेश होगा परिसीमन विधेयक, क्या है बहुमत का गणित?

Mon, 30 Nov 2026 03:16 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को पारित कराने के लिए सरकार ने व्यापक रणनीति बनाई है। सोमवार को लोकसभा में तीन विधेयक पेश होंगे। सरकार ने 371 सांसदों का समर्थन जुटाने का दावा किया है, जबकि उपलब्ध राजनीतिक घोषणाओं के आधार पर संख्या 360 के करीब बताई गई है।
विज्ञापन
संविधान संशोधन विधेयकों पर आज लोकसभा में चर्चा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिसीमन व महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार और भाजपा ने व्यापक रणनीति तैयार की है। संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन (द्वितीय) विधेयक व केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़े कानूनों में बदलाव का विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश होगा।
विज्ञापन


सरकार ने दावा किया कि उसने विधेयक पारित कराने के लिए 371 सांसद जुटा लिए हैं। हालांकि पार्टियों की ओर से किए गए एलान के अनुसार यह संख्या 360 तक ही जाती दिख रही है, जो विधेयकों को पारित कराने के लिए पर्याप्त है।

मतदान से पहले पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा
संसद में एक-एक सांसद की उपस्थिति दर्ज कराने व मतदान में चूक की हर गुंजाइश खत्म करने के लिए रविवार को एनडीए मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाला। सांसदों को समूहों में वरिष्ठ मंत्रियों के साथ डिनर के दौरान मतदान के गुर बताए गए। पीएम मोदी ने राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत 30 सांसदों के साथ बैठक की। पीएम ने बैठक के बाद एक्स पर कहा कि भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ सार्थक बातचीत हुई।
विज्ञापन


चार दिन में फैसला
लोकसभा में सोमवार व मंगलवार को बहस के बाद विधेयकों पर मतदान होगा। बुधवार को बिल राज्यसभा में पेश होगा और अगले दिन मतदान होगा। 

10 मंत्रियों को जिम्मेदारी
एक-एक सांसद की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए 30 से 40 सांसदों का समूह बना कर पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, शिवराज सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव समेत दस केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्रियों के यहां डिनर में सांसदों को मतदान की प्रक्रिया समझाई गई। इन्हीं मंत्रियों को अपने अपने सांसदों को सदन में पहुंचाने की भी जिम्मेदारी दी गई है।

तीन दिन में छह दलों का बदला रुख
विशेष सत्र की घोषणा के बाद महज 72 घंटे में छह दलों के बदले रुख ने विपक्ष की रणनीति को धराशाई कर दिया। डीएमके, एनसीपी-शरद, वाईएसआर कांग्रेस, बीआरएस, झामुमो और असम की यूपीपीएल ने या तो परिसीमन का समर्थन कर दिया है या इंतजार करो की बात कही है।

बीआरएस के पास अभी लोकसभा में कोई सांसद नहीं है लेकिन राज्यसभा में 3 सदस्य हैं। वहीं, अन्य पांच दलों के पास कुल 38 सदस्य हैं। वाईएसआर कांग्रेस ने पिछली बार भी सरकार का साथ दिया था।

समर्थन-विरोध का गणित
पक्ष में 355 : भाजपा 241, एनडीए सहयोगी 80, द्रमुक 22, एनसीपी-शरद 08, वाईएसआरसीपी 04
विरोध में (175) : कांग्रेस 98, सपा 37, इंडिया गठबंधन के अन्य दल 37...आप-3 संशय में।
अनिर्णित (8) : झामुमो-3, पक्ष में जा सकते हैं। एआईएमआईएम-1, एएसपी-1, रालोपा-1, भारत आदिवासी पार्टी 1, अनिर्णित निर्दलीय सरबजीत सिंह खालसा 1। जेल में: अमृतपाल सिंह व इंजीनियर राशिद।

सियासी बदलाव : दक्षिण भारत के 59% सांसद एनडीए के साथ आए
उत्तर और दक्षिण के बीच प्रतिनिधित्व को लेकर लंबे समय से चली आ रही बहस के बीच परिसीमन के मुद्दे ने दक्षिण भारत के सियासी स्वरूप में बड़ा बदलाव कर दिया है। दक्षिण की छह प्रमुख राजनीतिक पार्टियों द्रमुक, भारत राष्ट्र समिति, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी, जन सेना पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) ने बिल का समर्थन किया है। इन पार्टियों के समर्थन के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश के कुल 129 निर्वाचित सांसदों में से 76 सांसद केंद्र सरकार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

पांच दक्षिणी राज्यों के 59 फीसदी सांसद परिसीमन के समर्थन में हैं। खास बात यह भी है कि उत्तर भारत के भी 59 फीसदी सांसद बिल के साथ हैं। परिसीमन को लेकर दक्षिणी राज्यों में आशंका थी कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद संसद में उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी कम हो जाएगी। हालांकि, सीटों के समानुपातिक बंटवारे पर वह सहमत हो गए।

पश्चिम के 73% तो मध्य भारत के 95% सांसद समर्थन में
उत्तर भारत : कुल सीटें : 177 
समर्थन में : 105 (59%)
उत्तर प्रदेश (80), बिहार (40), राजस्थान (25), हरियाणा (10), पंजाब (13), उत्तराखंड (5), हिमाचल प्रदेश (4) n केंद्र शासित -14 : दिल्ली (7), जम्मू और कश्मीर (5), चंडीगढ़ (1), लद्दाख (1)
विज्ञापन


पश्चिम भारत : 76
समर्थन में : 58 (73%)
महाराष्ट्र (48), गुजरात (26), गोवा (2) n केंद्र शासित-2 : दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव

दक्षिण भारत : 129
समर्थन में : 76 (59%)
कर्नाटक (28), आंध्र प्रदेश (25), तेलंगाना (17), तमिलनाडु (39), केरल (20) n केंद्र शासित-3 : पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार

मध्य भारत : सीटें : 40
समर्थन में : 38 (95%)
मध्य प्रदेश (29), छत्तीसगढ़ (11)

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत
कुल सीटें : 102
समर्थन में : 78 (68%)

पूर्वी राज्य: पश्चिम बंगाल (42), ओडिशा (21), झारखंड (14) 
पूर्वोत्तर: असम (14), त्रिपुरा (2), मेघालय (2), मणिपुर (2), अरुणाचल प्रदेश (2), नगालैंड (1), मिजोरम (1), सिक्किम (1)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें