फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘850 सीटें हुईं तो लोकतंत्र खत्म’: स्टालिन से मिलने के बाद बोले राहुल- तमिल भाषा-संस्कृति पर भी होगा हमला

Sun, 29 Nov 2026 06:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

लोकसभा की सीटें 850 हुईं तो भाजपा अपने हिसाब से निर्वाचन क्षेत्रों की तस्वीर बदल देगी। राहुल गांधी ने परिसीमन को लेकर यही आशंका जताई है। उन्होंने इसे तमिलनाडु की भाषा-संस्कृति से लेकर देश के लोकतंत्र तक के लिए खतरा बताया और एमके स्टालिन से इसके खिलाफ खड़े होने की अपील की।
विज्ञापन
राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करना और भाजपा को इन सीटों के निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन करने देना बेहद खतरनाक हो सकता है। राहुल गांधी ने दावा किया कि इससे सिर्फ तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि पूरे देश और भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचेगा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस परिसीमन के खिलाफ है। पार्टी ने इस मुद्दे पर अपनी चिंताएं एमके स्टालिन के सामने रखी हैं। उन्होंने स्टालिन से तमिलनाडु के हितों की रक्षा करने और इस खतरे के खिलाफ खड़े होने की अपील की।

डीएमके के अगले कदम पर क्या बोले राहुल गांधी?
परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके के रुख को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पार्टी आगे क्या फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वही बता रहे हैं, जिस पर स्टालिन के साथ उनकी बातचीत हुई है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, 'हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि डीएमके का आगे का रुख क्या होगा। मैं आपको वही बता रहा हूं, जिस पर हमारी चर्चा हुई और जो बात हमने एमके स्टालिन जी से कही। हमने डीएमके नेता को बताया कि यह तमिल संस्कृति, तमिल भाषा, तमिल लोगों, भारतीय लोकतंत्र और पूरे भारत के लिए खतरा है। स्टालिन को सभी देशभक्त लोगों की तरह इस खतरे के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।'

सीट बढ़ने से भाजपा को फायदा: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना और भाजपा को इन सभी सीटों के निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप तय करने देना बेहद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि सीटें बढ़ाने की इस प्रक्रिया का पूरा फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के निर्वाचन क्षेत्रों की बनावट बदलने का असर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगा। इससे दक्षिण भारत और खासकर तमिलनाडु को भी नुकसान हो सकता है।

आरएसएस को राहुल ने बताया तमिल विरोधी ताकत
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरएसएस को तमिल विरोधी ताकत बताया। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस तमिल सभ्यता की अवधारणा का विरोध करता है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर भाजपा ने 850 सीटों वाली लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से परिसीमन किया तो इससे देश का लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इसके बाद तमिल संस्कृति और तमिल भाषा पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू होगा।

राहुल गांधी ने कहा, 'आरएसएस एक तमिल विरोधी ताकत है। आरएसएस तमिल सभ्यता की अवधारणा का विरोध करता है। इसके बाद तमिल संस्कृति और तमिल भाषा पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू होगा। मेरी इस बात को याद रखिएगा।' राहुल गांधी ने यह भी कहा कि परिसीमन पर डीएमके का अगला फैसला क्या होगा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें