आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को यस बैंक संकट को लेकर उच्च सदन में नोटिस दिया। उन्होंने सभापति से यस बैंक के मुद्दे पर बोलने की अनुमति मांगी। इससे पहले संजय सिंह ने ट्विटर पर इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, आपके पास पिस्टल है तो आप बैंक लूट सकते हैं और अगर आपके पास बैंक है तो आप किसी को भी लूट सकते हैं।
भाजपा का व्हिप, सभी सदस्य आज राज्यसभा में रहें मौजूद
भाजपा ने बुधवार को अपने सभी राज्यसभा सदस्यों के लिए व्हिप जारी कर उन्हें गुरुवार को उच्च सदन में मौजूद रहने को कहा है। राज्यसभा में खनिज कानून (संशोधन) विधेयक 2020 और दिवालिया एवं ऋणशोधन अक्षमता कानून (संशोधन) विधेयक 2019 पर गुरुवार को चर्चा होनी है। सरकार की कोशिश होगी कि हर हाल में दोनों बिलों को पास कराया जाए।