प्रियंका गांधी से पहले दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली हिंसा एक सोचा-समझा षडयंत्र है। यह हमने दिल्ली चुनाव के दौरान भी देखा था। केंद्रीय नेतृत्व और दिल्ली सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने पांच सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली हिंसा पर देरी से कार्रवाई करने को लेकर इस्तीफा मांगा है।
दिल्ली सरकार भी जिम्मेदार
सोनिया गांधी ने यह दावा भी किया कि दिल्ली सरकार भी अपनी भूमिका निभाने में विफल रही। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री भी शांति बनाए रखने में नाकाम रहे।