फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज की छात्रा की आत्महत्या पर बोले राहुल, नोटबंदी और लॉकडाउन ने उजाड़े कई आशियाने

Mon, 09 Nov 2020 01:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में शुमार लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और ‘देशबंदी’ (लॉकडाउन) से अनगिनत घर उजाड़ दिए। उन्होंने छात्रा के परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई। 

विज्ञापन


राहुल ने लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा की कथित खुदकुशी की खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, इस अत्यंत दुखद घड़ी में इस छात्रा के परिजनों को मेरी संवेदनाएं। जानबूझकर की गई नोटबंदी और देशबंदी से भाजपा सरकार ने अनगिनत घर उजाड़ दिए। यही सच्चाई है। 
 

कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसके मुताबिक, तेलंगाना से ताल्लुक रखने वाली लेडी श्रीराम कॉलेज की 19 साल की छात्रा ऐश्वर्या रेड्डी ने पिछले दिनों परिवार की आर्थिक तंगी के चलते कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


बताया गया कि तेलंगाना के शादनगर की रहने वाली ऐश्वर्या रेड्डी ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने बताया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज में पढ़ती थी। उसका पीजी में रहने का खर्चा 12 हजार रुपये महीना था। हम लोग उसकी मदद नहीं कर पाए। आशा है कि कोई भी छात्र इस स्थिति का सामना नहीं करे। 

शादनगर ने इंस्पेक्टर ने बताया कि तीन नवंबर को श्रीनिवास रेड्डी ने अपनी बेटी की आत्महत्या की शिकायत दर्ज कराई। वो लोन लेकर उसे पढ़ा रहे थे। उनकी बेटी को लगने लगा कि वो उन पर बोझ है। सुसाइड नोट में लिखा है कि कोई भी उसकी मौत का ज़िम्मेदार नहीं है। उसने आर्थिक तंगी की वजह से ये कदम उठाया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें