फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-कटरा : अगले माह से चल सकती है दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 

Tue, 16 Jul 2019 05:37 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
vande bharat express - फोटो : twitter/@PiyushGoyalOffc
विज्ञापन
दूसरी बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस के अगले माह से दिल्ली-कटरा के बीच दौड़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह हफ्ते में तीन दिन - सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को चलेगी और आठ घंटे में दूरी तय कर लेगी। अभी राजधानी से कटरा पहुंचने में 12 घंटे का समय लगता है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस मार्ग का चुनाव रेलवे बोर्ड ने बड़ी तादाद में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर किया है। पहले इसे तीन दिन चलाया जाएगा। फिर मांग को देखते इसके फेरे हफ्ते में पांच दिन किए जा सकते हैं। यह दिल्ली से सुबह छह बजे रवाना होकर दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी। 

उसी दिन कटरा से तीन बजे चलकर रात 11 बजे दिल्ली लौटेगी। अधिकतम 130 किलोमीटर की गति से दौड़ने वाली यह ट्रेन कटरा पहुंचने से पहले अंबाला, लुधियाना और जम्मूतवी में दो-दो मिनट के लिए रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें