फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Flight Emergency Landing: दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाले विमान की आपात लैंडिंग, धुआं देखे जाने की खबर

Thu, 27 Nov 2025 11:35 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Air India Flight: दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाले विमान में फायर अलर्ट आने के बाद आपात लैंडिंग करवाई गई। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2939 के कार्गो होल्ड में धुआं होने के शक के चलते रात 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अहमदाबाद जा रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के कार्गो होल्ड में धुआं का संकेत मिलने की वजह से देर रात इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2939 के कार्गो होल्ड में धुआं होने के शक के चलते रात 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। ऐसे में अहमदाबाद जा रहे विमान को कुछ देर बाद वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली एअ इंडिया की एक उड़ान को उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली में वापस उतारना पड़ा, क्योंकि कॉकपिट को विमान के कार्गो होल्ड से धुआं निकलने का संकेत मिला, जिससे चालक दल को एहतियाती सुरक्षा प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। एअर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार कॉकपिट सिस्टम पर अलर्ट आने के बाद मानक परिचालन प्रोटोकॉल के तहत उड़ान संख्या एआई2939 का चालक दल तुरंत दिल्ली वापस लौटा।





विज्ञापन


दरअसल, क्रू को विमान के कार्गो होल्ड में धुआं का संकेत दिखा। जिसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी, जिसके तुरंद बाद ही क्रू मेंबर को सेंसर ने कार्गो कम्पार्टमेंट में धुआं होने का संकेत दिया। ऐसे में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और फौरन प्रायोरिटी लैंडिंग क्लीयरेंस मांगी।
विज्ञापन


जांच में विमान में धुएं का संकेत मिला गलत
इसके बाद विमान को लैंड करते वक्त इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया। जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतर गया। अधिकारी ने कहा, "27 नवंबर को दिल्ली से अहमदाबाद के लिए उड़ान संख्या एआई2939 का संचालन करने वाले चालक दल ने कार्गो क्षेत्र में धुएं के संकेत के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौटने का फैसला किया, जो बाद में विमान की पूरी एहतियाती जांच के बाद गलत पाया गया।"

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें