फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए की बैठक में नहीं पहुंची शिरोमणि अकाली दल, सियासी कयासबाजी तेज

Thu, 31 Jan 2019 07:09 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
shiromani akali dal
विज्ञापन
बजट सत्र से पहले हुई एनडीए की मीटिंग में शिरोमणि अकाली दल ने हिस्सा नहीं लिया है। इस पर अकाली दल सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि ये एक इत्तेफाक है कि मुझे उस समय दूसरी बैठक में शामिल होना था। लेकिन, हां, हमारे बीच में कुछ मुद्दे जरूर हैं और मुझे उम्मीद है कि इन्हें सुलझा लिया जाएगा। 
विज्ञापन





बता दें कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा का सबसे पुराना सहयोगी दल है। लेकिन फिलहाल दोनों के रिश्तों में खटास आई है। यही नहीं भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

हाल ही में शिरोमणि अकाली दल के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि हमारे लिए गठबंधन अहम नहीं है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा ने तख्त, दुरुद्वारा मामले में दखलंदाजी बंद नहीं की तो गठबंधन हमारे लिए मायने नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद व मंत्री बनना भी हमारे लिए जरूरी नहीं हैं। हमारे लिए अपने गुरु घर जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें