फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के एक गांव के लिए भागीरथ बना दिल्ली का छात्र, 200 परिवारों को दिया पीने योग्य पानी

Wed, 30 Jan 2019 12:29 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
Project Garwad
विज्ञापन

दिल्ली का एक छात्र महाराष्ट्र के एक सूखाग्रस्त गांव के लिए भागीरथी बन गया है। 10वीं के छात्र कृष्णव सेखरी ने अपने प्रयास से पानी की कमी झेल रहे 200 लोगों के जीवन में हरियाली और चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। छतरपुर के रहने वाला कृष्णव अपने पिता के साथ पिछले साल सोलपुर गया था। एक दिन दोनों गरवाड़ नाम के सूखाग्रस्त गांव में पहुंचे। प्यास लगने पर लोगों से पता चला कि गांव में पानी की समस्या है।

विज्ञापन


यह सुनकर कृष्णव ने ठान ली कि वह इस समस्या को दूर करके ही दम लेगा। कृष्ण्व ने 12 पेंटिंग बनाई और इन्हें बेचा तथा क्राउड फंडिंग के जरिए भी लोगों से पैसा एकत्रित किया। पेंटिंग बेचने से लगभग डेढ़ लाख रुपये जुटाए गए। इसके अलावा प्रोजेक्ट गरवाड़ नाम से विशेष अभियान चलाकर लोगों से दान के जरिये सात लाख रुपये जुटाए। कृष्ण्व के प्रयास से गांव में 11 जनवरी को वाटर प्लांट का उद्घाटन हुआ। अब गरवाड़ के 200 परिवारों को साफ पीने योग्य पानी मिल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें