फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरसेल-मैक्सिस: पी चिदंबरम और कार्ति को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम छूट 30 मई तक बढ़ी

Mon, 06 May 2019 12:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एयरसेल-मैक्सिस मामले में दिल्ली की रॉउज एवेन्यू आदालत ने पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम छूट की अवधि 30 मई तक बढ़ा दी है। अदालत ने गिरफ्तारी की छूट इसलिए बढ़ाई है क्योंकि मामले की जांच कर रही एजेंसियों ने जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा है।

विज्ञापन


आज भी इस मामले में ईडी की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केस मामले में अभी जांच चल रही है और टीम को यूके और सिंगापुर भेजा गया है। जल्द ही टीम ठोस सबूत और दस्तावेजों के साथ होगी जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

समय मांगने के अनुरोध पर विरोध करते हुए कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जांच एजेंसी 13 बार इस मामले में कोर्ट से समय ले चुकी है। लेकिन अभी भी जांच एजेंसी के हाथ खाली हैं।2014 से अब तक इस मामले को लगातार लंबा खींचने की कोशिश की जा रही है।

कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने पी चिदंबरम को जमानत दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, जांच एजेंसी पहले ही अपनी चार्जशीट इस मामले में दाखिल कर चुकी है। जांच आगे भी चल रही है तो पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को जमानत क्यों नहीं मिलनी चाहिए।

 
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें