फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आंबेडकर का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की तैयारी, सचदेवा ने किया प्रतिमा का अनावरण

Sun, 13 Apr 2025 07:56 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और  दुष्यंत कुमार गौतम की उपस्थिति में वीरेन्द्र सचदेवा ने अपनी जन्मस्थली क्षेत्र काली मस्जिद डीडीए फ्लैट्स में ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
फोटो- आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, तरुण चुघ और दुष्यंत गौतम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर का जन्मदिन (14 अप्रैल) भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की है। इस दिन देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली में बाबा साहब आंबेडकर की याद में समरसता मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। भाजपा ने आंबेडकर को सभी समाजों को एक साथ एक मंच पर लाने की सर्व समावेशी राजनीति का अग्रदूत बताते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आंबेडकर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उनकी एक मूर्ति का अनावरण किया और कहा कि भाजपा आंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और  दुष्यंत कुमार गौतम की उपस्थिति में वीरेन्द्र सचदेवा ने अपनी जन्मस्थली क्षेत्र काली मस्जिद डीडीए फ्लैट्स में ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने पूरे जीवन में समाज के कमजोर तबकों को अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज उन्हीं के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा लगातार संघर्ष कर रहे हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ ने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के कमजोर तबकों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किया है और यह काम आज भी जारी है। केंद्र सरकार के इन्हीं कार्यों का परिणाम है कि केवल पिछले दस सालों में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह बाबा साहब का सपना था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने उपस्थित जनों को बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान को स्मरण कराते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया और कहा कि बाबा साहेब के स्मरण मात्र से हम में समाजिक चेतना आती है।
विज्ञापन


सचदेवा ने इस मौके पर कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता होते हुए मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैंने अपने जन्म स्थल पर एक ऐसे महान व्यक्ति की प्रतिमा का अनावरण किया है जो समाजिक न्याय और एकता के प्रतिक हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के प्रतीक हैं। यह प्रतिमा हमें हमेशा याद दिलाती रहेगी कि एक बेहतर और समावेशी समाज की नींव उच्च विचारों और संघर्ष से पड़ती है। हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पहल न केवल श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास भी है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें