फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: भाजपा सांसद ने कहा- हम दिल्ली को लंदन-पेरिस नहीं बना सकते

Tue, 17 Jun 2025 03:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी और पूरे देश में सबको आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता शुभेंदु शेखर अवस्थी और अन्य।  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मंगलवार को कहा कि वे दिल्ली को लंदन और पेरिस नहीं बना सकते। दिल्लीवासियों को सबसे बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास अवश्य किया जाएगा। पिछली केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने का झूठा दावा किया था, लेकिन बाद भी दिल्ली जगह-जगह पर डूबती दिखाई पड़ी। दिल्ली में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार बनने के साथ ही दिल्ली को बेहतर बनाने का काम शुरू किया जा चुका है और इसे लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी और पूरे देश में सबको आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। जिस तरह केजरीवाल सरकार के पतन के बाद ही दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला, उसी तरह ममता बनर्जी की सरकार के जाने के बाद ही पश्चिम बंगाल की जनता को आयुष्मान योजना का लाभ मिल पाएगा। 

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज ही दिल्ली सरकार ने 33 आरोग्य मंदिरों की शुरुआत कर लोगों को उनके घर के नजदीक मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा प्रवक्ता शुभेंदु शेखर अवस्थी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने अपने कार्यों के माध्यम से बड़ा परिवर्तन करने का कार्य किया है। यह बदलाव देश के हर हिस्से में, कश्मीर और दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इसी पांच वर्ष में दिल्ली में बड़े बदलाव दिखाई देंगे। सरकार प्रदूषण के विरुद्ध बड़ा अभियान शुरू कर चुकी है। लोगों को बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार नई ई बसें उतारी जा रही हैं। आज ही आरोग्य मंदिर बनाने की शुरुआत कर दिल्ली के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उनके घर के आसपास ही उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें