दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को मजनू का टीला इलाके के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों लोग एक ट्रक में 10.5 किलो हेरोइन लेकर जा रहे थे। जब्त की गई हेरोइन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों की पहचान बैजलुर रहमान (28) और मोहम्मद अबू बकर सिद्दीकी (24) के तौर पर हुई है। दोनों ही पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।