फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Lockdown in Delhi: अब गुरुद्वारे से 300 लोगों को दिल्ली पुलिस ने स्कूल में शिफ्ट किया

Wed, 01 Apr 2020 04:34 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण 28 मार्च से उत्तरी दिल्ली के मजनू-का-टीला गुरुद्वारा में से लगभग 300 लोगों को नेहरू विहार के एक स्कूल में शिफ्ट किया जा रहा है। ये लोग गुरुद्वारा मजनू-का-टीला में रह रहे थे। लॉकडाउन होने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाके में फंस गए थे। बसों में भरकर सबको नेहरू विहार के एक स्कूल में शिफ्ट किया जा रहा है। इसी स्कूल में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। फिलहाल, मौके पर एसडीएम और पुलिस प्रशासन मौजूद हैं।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान लोगों का पलायन रोकने के लिए दिल्ली दिल्ली सरकार ने अपने स्कूलों को अस्थायी रैन बसेरों में बदल दिया है। निजामुद्दीन के तबलीगी जमात के मरकज में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। तबलीगी जमात आयोजन में शामिल हुए अन्य 24 लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मंगलवार रात दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में 23 और नए मामले सामने आ चुके हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 97 से बढ़कर 120 हो चुकी है। इससे पहले दो दिन में 23 और 25 संक्रमित मरीज मिले थे। 
विज्ञापन




दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में चार सरकारी और बाकी प्राइवेट लैब में कोरोना वायरस की जांच चल रही है। अभी तक दिल्ली में 2315 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 2049 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से 120 पॉजीटिव मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें