दिल्ली पुलिस ने एयरफोर्स के जवानों के साथ मार-पीट के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, घटना दिल्ली की है जहां कुछ लड़कों ने एयरफोर्स के जवान को इसलिए पीटा क्योंकि उसकी कार से जवान की बाइक हल्की टच हो गई थी। हालांकि घटना के दौरान जवान अपनी वर्दी में था। मार-पीट के वक्त आरोपियों ने जवान का आईकार्ड भी लूट लिया और उसकी वर्दी भी फाड़ डाली।
Delhi Police have arrested three people in connection with video showing IAF officer being thrashed
— ANI (@ANI_news) April 23, 2017
पुलिस की जानकारी के मुताबिक यह मामला तब सामने आया जब किसी ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उसके बाद जवान ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जवान की शिकायत पर संगम विहार थाने में मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।