फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोक के बावजूद जिग्नेश ने की हुंकार रैली, निशाने पर रहे पीएम मोदी

Tue, 09 Jan 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दलित नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश के चलते दिल्ली पुलिस की रोक के बाद भी गुजरात के वडगाम से विधायक दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और उनके समर्थक युवा हुंकार रैली करने में सफल रहे। रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिग्नेश व अन्य वक्ताओं के निशाने पर रहे। उन्होंने मनुस्मृति या फिर संविधान में से एक को चुनने का सवाल भी उठाया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी और असली मुद्दे दबाए जा रहे हैं और घर वापसी, लव जिहाद और गाय के मुद्दों को महत्व दिया जा रहा है। केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए देश को जाति-धर्म में बांटने का भी आरोप लगाया गया। रैली में प्रशांत भूषण, कन्हैया, उमर खालिद, शैहला राशिद, अखिल गोगाई, बीएचयू, इलाहाबाद व लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने विकास के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि मोदी जी यदि विकास हुआ है तो वायदे के अनुसार प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी क्यों नहीं मिली। दलितों पर हो रहे हमलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप टैक्नोलॉजी की बात कर रहे है, यह अच्छी बात है, लेकिन गटर में तो अब भी दलित भाई ही उतर रहे है।
विज्ञापन


संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिस की रोक के बाद भी जेएनयू छात्रों समेत भीम आर्मी ने बाकायदा टेंट लगाते हुए रैली की। हालांकि रैली में भीड़ उतनी नहीं थी, जितनी उम्मीद की जा रही थी। जिग्नेश मेवाणी ने रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा मोदी जी मैं भी गुजराती हूं और विधायक भी। भ्रष्टाचार की सारी फाइल निकालूंगा। देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वालों को परमिशन देने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें