फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर ठगी: दिल्ली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, खुद को कॉलेज का छात्र बताकर 100 से ज्यादा लोगों को लगाया चूना

Tue, 04 Jan 2022 01:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक युवक को गिरफ्तार किया है। वह खुद को छात्र बताकर 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुका था। 

 
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले वी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वह खुद को एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय का छात्र बताकर लोगों से ठगी करता था और पिछले चार से पांच महीनों में 100 से ज्यादा लोगों को चूना लगा चुका था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के रहने वाले व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन


लोगों से बताता था, उसकी फ्लाइट छूट गई है 
आरोपी वी दिनेश कुमार दिल्ली एयरपोर्ट पर खुद को छात्र बताकर यात्रियों को ठगता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों से बताता था कि उसकी फ्लाइट छूट गई है और उसे घर जाने के लिए रुपयों की जरूरत है। घर पहुंचते ही वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से रुपये लौटा देगा। ऐसा करके वह कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। 

कैसे आया पुलिस की गिरफ्त में 
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के एक व्यक्ति की ओर से 19 दिसंबर 2021 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया कि आरोपी ने उसे विश्वविद्यालय का परिचय पत्र दिखाया और कहा कि वह चंडीगढ़ से आया है और विशाखापट्टनम जाना है। उसकी फ्लाइट छूट गई है। व्यक्ति ने उसे 15 हजार का टिकट भी दिखाया और कहा कि उसके पास केवल छह हजार रुपये हैं। अगर, शिकायतकर्ता उसकी मदद कर देगा तो वह घर पहुंचते ही उसे पैसे वापस कर देगा। 
विज्ञापन


कई बार फोन करने के बाद भी वापस नहीं किए पैसे
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी की बातों में आकर 9250 रुपये उसके खाते में भेज दिए। बाद में बार-बार मांगने के बावजूद भी आरोपी ने उसे रुपये वापस नहीं किए तो पुलिस से संपर्क कर उसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने  बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें