फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, हाई अलर्ट पर दिल्ली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Nov 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हाई अलर्ट - फोटो : PTI

देश की राजधानी दिल्ली को व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रहे एक मैसेज के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया एजेंसी का मानना है कि ये मैसेज आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का है। मैसेज में कहा गया है कि आतंकी संगठन दिल्ली के संवेदनशील ठिकानों पर हमला कर अपने कमांडर की मौत का बदला लेने के फिराक में जुटे हुए हैं। बता दें कि उसे बीते महीने जम्मू कश्मीर में मारा गया था।

खुफिया एजेंसी ने मंगलवार को एक पत्र जारी किया है जिसपर 13 नवंबर की तारीख है। उसमें सुरक्षा बलों की खुफिया विंग्स से कहा गया है कि हाई अलर्ट बनाए रखें और सक्रिय रहें।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उसके पास उस लेटर की एक कॉपी है। जिसमें लिखा है, 'पाकिस्तानी नागरिक अमीर हमजा द्वारा जारी मैसेज के मुताबिक, व्हाट्सएप ग्रुप 'जैश कम्युनिकेशन सेंटर' में मोबाइल नंबर का उपयोग कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी दिल्ली के सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे है। ताकि 30 अक्तूबर को पुलवामा में मारे गए कमांडर उस्मान एलिआस हुजैफा की मौत का बदला ले सकें।'

लेटर में लिखा है, हमजा ने दावा किया है कि वह जैश-ए-महोम्मद की स्टूडेंट विंग का हिस्सा है, जो पाकिस्तान के कराची में स्थित है। दो जैश-ए-मोहम्मद के कार्यकर्ताओं में से एक उस्मान पर संदेह है कि वह जैश प्रमुख मसूद अजहर का भतीजा था। खतरे को देखते हुए कई सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर लेटर भेजे गए हैं। जैसे साआईएसएफ, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस।

लेटर में परामर्श देते हुए लिखा है, 'निवेदन है कि दिल्ली-एनसीआर स्थित सभी यूनिट कमांडरों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। जानकारी साझा करने के लिए स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसी से निरंतर संपर्क बनाए रखें।' दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी को सतर्क रहने को कहा गया है।

सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि एंटी टेरर स्क्वॉड को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सबसे ज्यादा चिंता वैहिक्यूलर टेररिजम के कारण है। बता दें वैहिक्यूलर टैररिजम का मतलब है कि आतंकी किसी के वाहन चुराकर उसमें सवार हो जाते हैं और हमलों को अंजाम देते हैं।

यहां बढ़ाई गई सुरक्षा-

दिल्ली में हाई अलर्ट - फोटो : PTI
- एंटी टैरर पराक्रम वैन को मॉल और मार्केट के बाहर तैनात किया गया है।

- दिल्ली हवाई अड्डे और मैट्रो पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।

- रेलों के आवागमन से पहले जांच की जा रही है।

- स्थानीय पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।

- सेकिंड हैंड गाड़ी बेचने वाले, साइबर कैफे और पार्किंग की जगहों को भी जांचा जा रहा है।

जब दिल्ली पर हुए थे आतंकी हमले-

साल 2001: 13 दिसंबर को देश की संसद पर हमला हुआ था।

साल 2002: 22 दिसंबर को लाल किले पर हमला हुआ था।

साल 2005: 29 अक्तूबर को दिल्ली में विभिन्न जगहों पर तीन बड़े सीरियर बम ब्लास्ट हुए।

साल 2008: 13 सितंबर को दिल्ली के बाजारों में 5 सीरियल बम बलास्ट हुए।

इसी साल 27 सितंबर को मेहरौली के फूलों के बाजार में 2 बड़े बम धमाके हुए।

साल 2012: 13 फरवरी को इजराइल के राजनयिकों पर हमले हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next