दिल्ली मेट्रो के विस्तार को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली मेट्रो फेज-5 (ए) के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए 12,015 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी।
ये भी पढ़ें: Delhi Metro Cabinet Decisions: केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो के लिए 12015 करोड़ रुपये आवंटित किए; जानिए विवरण
क्या है दिल्ली मेट्रो की फेज-5 (A) परियोजना?
इस विस्तार योजना का उद्देश्य दिल्ली के सुदूर इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना और सड़कों पर भीड़भाड़ को कम करना है। इस परियोजना कि कुल लागत 12,015 करोड़ रुपये है। इससे मेट्रो लाइन में कुल 16 किलोमीटर की वृद्धि होगी और इसमें 13 स्टेशन जुड़ेंगे, जिसमें 10 भूमिगत और तीन एलिवेटेड होंगे।
बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के लिए तीन नए कॉरिडोर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का स्वागत किया और कहा कि इस फैसले से राजधानी के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रसन्नता व्यक्त की।
अन्य वीडियो-