फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Liquor Scam: बीआरएस नेता कविता के बचाव में आए केटीआर, पूछा- क्या भाजपा में सभी राजा हरिशचंद्र के भाई?

Thu, 09 Mar 2023 10:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

के. कविता को ईडी ने नौ मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कविता ने राजनीतिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 11 मार्च को पेश होने की बात कही। इससे पहले भी पिछले साल दिसंबर में उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के लिए पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
तेलंगाना के शहरी विकास मंत्री के.टी.रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के आईटी मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरसी) के अध्यक्ष केटी रामा राव ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली के शराब नीति घोटाले में ईडी ने केटी रामा राव की बहन के. कविता को समन भेजा है। इसके बाद ही उन्होंने केंद्र सरकार को अपने सवालों के जरिए घेरने की कोशिश करते हुए भाजपा पर पर जमकर आरोप लगाए।
विज्ञापन

केटीआर ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस डबल इंजन की बात करते हैं, वह अदाणी का आर्थिक इंजन और मोदी का राजनीतिक इंजन है। प्रधानमंत्री उन आरोपों की बात क्यों नहीं करते हैं, जो विपक्ष उन पर लगा रहा है? क्या उसके पास देश के लोगों के सामने आने की हिम्मत है? क्या भाजपा के सभी नेता राजा हरिशचंद्र के भाई है?

उन्होंने कहा कि क्या सभी भाजपा वाले ईमानदार हैं? उत्पीड़न, राजनीतिक प्रतिशोध और डराने का इस्तेमाल कोई और भी कर सकता है। आने वाले दिनों में उन्हें इस बात का अहसास हो ही जाएगा कि वह अभी आग से खेल रहे हैं। 

केटीआर ने गौतम अदाणी को अपने सवालों से घेरते हुए कहा कि समूह जांच के दायरे में आ चुका है, क्योंकि अमेरिकी शॉर्ट विक्रेता हिंडनबर्ग रिसर्च ने कंपनी पर दशकों से स्टॉक हेरफेर और धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इससे पहले के. कविता को ईडी ने नौ मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कविता ने राजनीतिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 11 मार्च को पेश होने की बात कही। इससे पहले भी पिछले साल दिसंबर में उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के लिए पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें