फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Liquor Scam: तेलंगाना के CM केसीआर की बेटी को ईडी का समन क्यों, मामले में क्यों आया के. कविता का नाम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 09 Mar 2023 02:56 PM IST

सार

ईडी ने के कविता को नौ मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस पर कविता ने राजनीतिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 11 मार्च को पेशी होने की बात कही। उन्होंने इस बात की जानकारी अपनी ट्विटर अकाउंट पर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
TRS MLC K Kavitha - फोटो : ANI
दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब कई अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसता दिखाई दे रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में बीते दिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस पार्टी की एमएलसी के. कविता को समन भेजा था। कुछ दिन पहले ही शराब कंपनी इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरटंला और व्यापारी अरुण पिल्लई की भी गिरफ्तारी हुई है।

मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या है शराब घोटाला?
दिल्ली सरकार ने नवंबर 2021 नई शराब नीति लागू की थी। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस नीति के लागू होते ही अनियमितताओं की आशंका जताते हुए सीबीआई से मामले की जांच कराने की सिफारिश की थी। अगले ही साल जुलाई में सरकार ने इस नीति को रद्द कर दिया। सीबीआई की जांच में मनीष सिसोदिया पर लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ देने का आरोप लगाया गया था। 

ईडी - फोटो : अमर उजाला
क्यों भेजा कविता को समन?
शराब नीति घोटाले में ईडी ने के. कविता को समन भेजा है। उन पर आरोप है कि उनके पास शराब कंपनी इंडोस्पिरिट्स में 65 फीसदी की भागीदारी है। इससे पहले भी पिछले साल दिसंबर में उनसे पूछताछ की गई थी। 

कविता पर लगा आरोप
के. कविता पर आरोप लगा है कि आम आदमी पार्टी और के. कविता के बीच एक सौदा हुआ था। इस सौदे के तहत दोनों के बीच 100 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। इस लेनदेन में कविता के अलावा आम आदमी पार्टी के प्रचार प्रभारी विजय नायर और मनीष सिसोदिया के सहयोगी दिनेश अरोड़ा भी शामिल थे। इस सौदे के बाद ही इंडोस्पिरिट्स को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली। 

TRS MLC K Kavitha - फोटो : ANI
11 मार्च को होगी कविता की पेशी
ईडी ने के कविता को नौ मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस पर कविता ने राजनीतिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 11 मार्च को पेश होने की बात कही। उन्होंने इस बात की जानकारी अपनी ट्विटर अकाउंट पर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next