फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: KCR की बेटी कविता के आवास से रवाना हुई CBI टीम, दिल्ली शराब घोटाला मामले में 7 घंटों तक हुई पूछताछ

Mon, 12 Dec 2022 11:53 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी और एमएलसी के. कविता के आवास पर उनसे पूछताछ के बाद सीबीआई टीम रवाना हो गई है। दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में यह पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
TRS MLC K Kavitha - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी और टीआरएस एमएलसी के. कविता से दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम उनके आवास से रवाना हो गई। सीबीआई ने उनसे करीब 7 घंटों तक पूछताछ की। रविवार सुबह ही सीबीआई के अधिकारी हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके में स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। सीबीआई टीम द्वारा दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ के बाद टीआरएस एमएलसी के कविता ने हैदराबाद स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 

विज्ञापन


सीबीआई दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच की कर रही है। इसी सिलसिले में सीएम केसीआर की बेटी कविता से पूछताछ की गई। बता दें, दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने आज के. कविता को पूछताछ के लिए समन किया था। वहीं, सीबीआई की पूछताछ से एक दिन पहले शनिवार को टीआरएस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित कविता के आवास के आसपास उनके पोस्टर लगा दिए थे। इन पोस्टरों पर लिखा था कि "योद्धा की बेटी कभी नहीं डरती"। 

छह दिसंबर को पेश होने में जताई थी असमर्थता
सीबीआई ने इससे पहले छह दिसंबर को टीआरएस नेता कविता को पूछताछ के लिए समन किया था। लेकिन उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए सीबीआई से कोई अन्य तारीख देने के लिए अपील की थी। कविता ने पांच दिसंबर को सीबीआई को पत्र लिखा था। इसके बाद सीबीआई अधिकारियों ने 11 दिसंबर को कविता के घर पर उनसे पूछताछ करने का फैसला किया था।
विज्ञापन


ईडी की रिमांड रिपोर्ट में आया था कविता का नाम
गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाले में कथित रिश्वत पर दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक रिमांड रिपोर्ट में के कविता का नाम सामने आया था। इसके बाद कविता ने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। सीबीआई ने 25 नवंबर को इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ अपना पहला आरोप पत्र दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें