फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह और केजरीवाल की दूसरी बैठक, कंटेनमेंट जोन के हर मतदान केंद्र पर शुरू होगा कोरोना का परीक्षण

Sun, 14 Jun 2020 05:17 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह ने दिल्ली के सीएम और उप राज्यपाल के साथ की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लेने के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के तीन नगर निकायों के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह रविवार के दिन आयोजित दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। पहली बैठक बैजल, केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ हुई थी। एक अधिकारी के अनुसार दूसरी बैठक मुख्य रूप से संक्रमण को रोकने के लिए नगर निकायों द्वारा उठाए गए कदम और तेजी से फैल रहे संक्रमण की जांच करने को लेकर थी।

शाह, बैजल, केजरीवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के अलावा, दिल्ली के उत्तर और पूर्व नगर निगमों के महापौर अवतार सिंह और अंजू कमलकांत भी इस बैठक में शामिल हुए। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के भी प्रतिनिधि उपस्थित थे और तीनों नगर निगमों के आयुक्त भी बैठक में शामिल हुए। इससे पहले रविवार को गृह मंत्री ने घोषणा की कि अगले दो दिनों में दिल्ली में कोरोना का परीक्षण दोगुना हो जाएगा और बाद में यह बढ़कर तीन गुना होगा।
विज्ञापन


बैजल और केजरीवाल के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की जांच के उपायों के बारे में शाह ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के हर मतदान केंद्र पर कोरोना के परीक्षण शुरू किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों के लिए बिस्तरों की कमी को देखते हुए, मोदी सरकार ने तुरंत 500 रेलवे कोच उपलब्ध कराने का फैसला किया है, जो सभी सुविधाओं से लैस होंगे।

शाह ने कहा कि कम से कम दरों पर निजी अस्पतालों द्वारा 60 प्रतिशत बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कोरोना वायरस के परीक्षण व उपचार की दर तय करने के लिए नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। कमेटी सोमवार तक अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें