ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने सभी लोगों के प्रति जताई संवेदना
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
मोरक्को और श्रीलंका के राजदूतों ने भी जताया दुख
इसके अलावा मोरक्को के दूतावास ने भी शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के लिए जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं श्रीलंका के उच्चायुक्त ने भी अपने संदेश में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्रीलंका भारत और उसकी जनता के साथ खड़ा है।
अर्जेंटीना के राजदूत ने जताया शोक
इसके साथ ही अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो ने भी इस भीषण हादसे पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की जनता और सरकार की ओर से हम उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं, और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
मालदीव के राष्ट्रपति ने जताया दुख
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि वे इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में मालदीव भारत और उसके लोगों के साथ खड़ा है। इसके साथ ही बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश इस संकट की घड़ी में भारत के साथ है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें:- Delhi Red Fort Blast: आखिर क्यों असाधारण है यह धमाका? दिल्ली में जिस कार में ब्लास्ट हुआ, उसे लेकर बड़ा खुलासा
अब एक नजर पूरे घटनाक्रम पर
बता दें कि पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के पास सोमवार शाम चलती कार में एक जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका इतना जबर्दस्त था कि इसकी चपेट में आए लोगों के हाथ, फेफड़े, सिर शरीर से अलग होकर हवा में उछल गए। कई गाड़ियों में आग लग गई। यह धमाका Hyundai i20 कार में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार के अंदर तीन लोग बैठे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धमाके के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में i20 कार का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि हर पहलू से इस मामले की जांच की जा रही है।
भारत में इस्राइली राजदूत रुवेन अजार ने दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुख जाहिर किया है और घटना को अफसोसजनक बताया। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। नई दिल्ली स्थित कनाडा दूतावास ने भी दिल्ली विस्फोट पर दुख व्यक्त किया। साथ ही भारत में मौजूद कनाडा के नागरिकों को दूतावास के संपर्क में रहने का निर्देश दिया है। अमेरिकी दूतावास ने भारत में मौजूद अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है और उन्हें नई दिल्ली में लाल किला, चांदनी चौक के इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
श्रीलंका, नेपाल और मालदीव की सरकारों ने भी मंगलवार को दिल्ली विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। दिल्ली धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि बीती शाम दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर से दुख हुआ। श्रीलंका, भारत के लोगों के साथ खड़ा है। घटना के पीड़ितों के प्रति हमारी संवेदना है। श्रीलंका की विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने भी दिल्ली की घटना पर दुख जताया।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि मालदीव की सरकार दुख की इस घड़ी में भारत सरकार के साथ खड़ी है।
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने भी दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुख जताया और कहा कि नेपाल इस घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है।