दिल्ली हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के आरके नगर से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरन की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है। दिनाकरन ग्रुप की चुनाव आयोग से मांग है कि नगर पालिका के चुनाव में उनके कैंप को एआईएडीएमके-अम्मा नाम का उपयोग जारी रखने की अनुमति दी जाये।
दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से एक हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Delhi High Court asks the Election Commission of Commission to file it's reply within a week, next date of hearing is February 6.</p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/956091795116408832?ref_src=twsrc%5Etfw">January 24, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
आपको बता दें कि कुछ समय पहले तमिलनाडु के आरके नगर से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक टीटीवी दिनाकरन ने कहा था कि एआईएडीएमके में कुछ नेता निजी स्वार्थों के लिए काम रहे हैं।
एआईएडीएमके पार्टी में हाशिए पर रहे और आरके नगर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर विजयी हुए नेता
टीटीवी दिनाकरन ने कहा था कि, 'एआईएडीएमके पार्टी में 5 से 6 नेता अपने निजी स्वार्थों के लिए काम कर रहे हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि वे सुधर जाएं नहीं तो जो आरके नगर में हुआ वह उनके साथ भी होगा।' दिनाकरन पार्टी महासचिव रहीं शशिकला के भतीजे हैं।